ICC Test Rankings: विराट कोहली पहुंचे 7वें स्थान पर पहुंचे, बुमराह ने भी मारी बाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

दुबई। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली कप्तान के रूप में अपने अंतिम टेस्ट मैच में 79 और 29 रन की पारियों के साथ बुधवार को यहां जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में दो स्थान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत 10 स्थान की छलांग के साथ 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं। केपटाउन टेस्ट में छह विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में वापसी की है।

होबार्ट में पहली पारी में 101 रन बनाने वाले हेड ने श्रृंखला में सर्वाधिक 357 रन बनाए जिसके के लिए उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह सात स्थान के फायदे से भारत के रोहित शर्मा के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। हेड की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 10वीं थी जिस पर वह पिछले महीने काबिज थे। आस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम टेस्ट में 146 रन की जीत के साथ श्रृंखला 4-0 से जीती और डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। आस्ट्रेलिया के आलराउंड कैमरन ग्रीन 74 और 23 रन की पारी खेलने के बाद 23 स्थान के फायदे से संयुक्त 66वें पायदान पर हैं। वह गेंदबाजों की सूची में भी 13 स्थान चढ़कर 62वें नंबर पर हैं। मैच में चार विकेट चटकाने वाले स्कॉट बोलैंड 49 से 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय पुरूष मुक्केबाजी के हाई परफोरमेंस निदेशक के तौर पर बरकरार रहेंगे निएवा

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउले नौ स्थान के फायदे से 68वें स्थान पर हैं। मैच में छह विकेट चटकाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड 14वें से 12 स्थान पर पहुंच गए हैं। ओली रोबिनसन 24वें जबकि मार्क वुड 31वें स्थान पर हैं। इन दोनों को क्रमश: एक और सात स्थान का फायदा हुआ है। एकदिवसीय रैंकिंग में वेस्टइंडीज और आयरलैंड तथा श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच श्रृंखला के मैचों पर गौर किया गया। आयरलैंड के आफ स्पिनर एंडी मैकब्राइन दो बार चार विकेट चटकाने के बाद 17 स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन दो स्थान आगे बढ़कर संयुक्त 59वें स्थान पर हैं। जिंबाब्वे के सीन विलियम्स 100 और 40 रन की पारियां खेलने के बाद आठ स्थान के फायदे से 40वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के बल्लेबाज करियावास असालंका 71 और 23 रन की पारियां खेलने के बाद 16 स्थान आगे बढ़कर 52वें पायदान पर हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार