कोहली, रोड्रिग्स, शर्मा आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2022

चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली, एशिया कप विजेता जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को बृहस्पतिवार को आईसीसी ‘महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया। ये नामांकन अक्टूबर महीने के लिये किये गए हैं। कोहली को पहली बार नामांकन मिला है जिन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ शानदार पारियां खेली। वहीं रोड्रिग्स और शर्मा को महिला एशिया कप में भारत की खिताबी जीत में शानदार प्रदर्शन के लिये नामांकित किया गया। रोड्रिग्स ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाये जबकि शर्मा प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रही जिन्होंने सर्वाधिक विकेट लिये।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा