कौन है यह शख्स जिसने कोहली की कप्तानी को किया इमरान खान की कप्तानी से Compare!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सोमवार को कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम उन्हें इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम की याद दिलाती है जो हार की कगार से निकल कर जीत दर्ज करती है। मांजरेकर ने ट्वीट किया कि विराट की कप्तानी में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड में प्रदर्शन मेरे लिए वैसा ही है जैसा इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम का था। टीम के तौर पर उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा है। इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम ने अक्सर हार की कगार पर पहुंच कर मैच जीत जाती थी। यह तभी संभव है जब आपका आत्मविश्वास काफी ज्यादा हो।

इसे भी पढ़ें: सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारत, किसके हाथ लगेगी अंडर 19 विश्व कप की ट्रॉफी

भारत ने रविवार को पांचवें और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय को सात रन से जीतकर पहली बार इस प्रारूप में पांच मैचों की श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया। यह हालांकि तीसरा मौका है जब भारत ने टी20 श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया है। टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज को 2019 में 3-0 और आस्ट्रेलिया को 2016 में 3-0 से हराकर सूपड़ा साफ किया था। कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी है जिनके नेतृत्व में टीम ने लगातार 11 घरेलू श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर है।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास