कोहली ने शमी के बारे में कहा, फिलहाल उसकी फिटनेस सर्वश्रेष्ठ है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

नेपियर। कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि चोटों से जूझने वाला यह गेंदबाज इस समय फिटनेस के मामले में सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है। शमी को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 19 रन देकर तीन विकेट झटकने के लिये मैन आफ द मैच चुना गया जिससे वह 100 वनडे विकेट झटकने वाला सबसे तेज भारतीय बन गया। हालांकि ऐसा भी दौर रहा जिसमें वह पिछले साल ‘यो यो’ परीक्षण में विफल रहा और कुछ निजी मुद्दों में फंसा रहा। लेकिन शमी ने इन सब को पीछे छोड़ते हुए अपने 56वें मैच में 100 विकेट झटके। बुधवार को उन्होंने छह ओवर गेंदबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो के विकेट चटकाये। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘तेज गेंदबाजी समूह का मानना है कि वे किसी भी टीम को पस्त कर सकते हैं। उसे (शमी) को खुद की काबिलियत और अपनी फिटनेस पर भरोसा है, मैंने अपने करियर में उसे इससे ज्यादा फिट नहीं देखा। 

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड में भारत की शानदार शुरूआत, मेजबान को आठ विकेट से हराया

कोहली ने कहा, ‘‘पारी के दूसरे हाफ में पिच धीमी हो गयी थी लेकिन पहले हाफ में स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की।’’ कप्तान ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भी तारीफ की जिन्होंने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 75 रन बनाये। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम का यह सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था। हमने भारत के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की थी लेकिन वे बहुत ही बेहतरीन थे। सभी भारतीय गेंदबाजों ने योगदान दिया लेकिन हमें बेहतर होने की जरूतर है।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा