ऋषभ पंत की बढ़ी मुश्किलें, कोहली बोले- विकेटकीपर के रूप में राहुल बने रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

बेंगलुरु। भारत के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को कहा कि टीम में विकेटकीपर बैस्टमैन के रूप में के एल राहुल बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह टीम में उसी तरह संतुलन बनाए रखते हैं जैसे 2003 के विश्व कप में राहुल द्रविड़ ने भूमिका निभाई थी। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दोनों एकदिवसीय मैचों में बल्ले का कमाल दिखाया और विकेट के पीछे भी बेहतर प्रदर्शन किया और टीम ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती है। 

कोहली ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय विश्व कप में चौथे पायदान के खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मेरा मानना है कि टीम में खिलाड़ियों के स्थान को लेकर स्पष्टता नहीं होने से हमें अतीत में नुकसान हुआ। अब हम इस बात को अच्छी तरह समझते हैं, हम इसी क्रम के साथ कुछ समय तक चलेंगे और आकलन करेंगे कि यह सही है या गलत।” उन्होंने कहा, “हम अच्छा खेल रहे हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं है और हमने लगातार दो मैच जीते हैं। इसकी कोई वजह न खोजिए कि हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया। ऐसा टीम की बेहतरी के लिए किया गया।”

इसे भी देखें- Australia से मुकाबले के लिए कितनी तैयार है टीम, बता रहे हैं Virat Kohli

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल