टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2022

नयी दिल्ली। खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज विराट कोहली को तीसरे टी20 मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लगी जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को ओवल पर पहले वनडे में उनका खेलना संदिग्ध है। कोहली की चोट के बारे में विस्तार से पता नहीं चल सका है लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें पहले मैच में ब्रेक दे सकता है ताकि वह अगले दो मैचों के लिये उपलब्ध रहें जो क्रमश: 14 जुलाई और 17 जुलाई को खेले जाने हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ विराट को पिछले मैच के दौरान ग्रोइन की चोट लगी है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह बल्लेबाजी के दौरान लगी या क्षेत्ररक्षण के दौरान। वह संभवत: कल का मैच नहीं खेलेगा।’’

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल