पाकिस्तान से हार के बाद कोहली से पूछा गया, क्या आप रोहित शर्मा को बाहर करोगे? पढ़ें कप्तान का जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली को उस समय अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ जब उनसे पूछा गया कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विफलता के बाद रोहित शर्मा को टीम से बाहर किया जा सकता है या नहीं। कोहली ने इस सुझाव पर नाराजगी में सिर हिलाया और फिर इसे ‘अविश्वसनीय’ करार दिया। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट की हार के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस हार के साथ भारत का विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 12 जीत का क्रम भी टूट गया।

इसे भी पढ़ें: Black Lives Matter | मैच से पहले घुटनों पर क्‍यों बैठे भारतीय खिलाड़ी, पाकिस्तान से हार के बाद हो रही आलोचना

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पिछले टी20 मुकाबले में रोहित की 64 रन की तूफानी पारी के संदर्भ में कह रहे थे। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘अगर आप विवाद चाहते हैं तो कृपया करके मुझे पहले बता दीजिए जिससे कि मैं उसी के हिसाब से जवाब दूं।’’ कोहली ने मौजूदा टी20 विश्व कप के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है और रोहित उनकी जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार हैं। उन्होंने 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 138 से अधिक का है।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक