Kolhapur: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों में झड़प, फडणवीस बोले- औरंगजेब का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं

By अंकित सिंह | Jun 07, 2023

महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद पोस्ट को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद पोस्ट के विरोध में कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने कस्बे में बंद का आह्वान किया था। प्रदर्शन कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए एक अतिरिक्त पुलिस बल, एसआरपीएफ और आरएएफ टीमों को बुलाया गया है।

फडणवीस ने कहा कि एक समुदाय विशेष के लोग औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे हैं.. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में एक साथ औरंगजेब का महिमामंडन हो रहा है... यह अचानक नहीं हो सकता। फडणवीस ने कहा, यह महज संयोग नहीं है।

इसे भी पढ़ें: FDI में महाराष्ट्र फिर से हुआ नं 1, फडणवीस बोले- उद्योग- इंवेस्टमेंट चला गया कहने वालों को आंकड़ों से मिल गया जवाब

क्या है मामला

कोल्हापुर में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने के विरोध में और युवक के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने छत्रपती शिवाजी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर धरना दे रहे लोगों को सड़क से हटाया। खबरों के मुताबिक, मुगल शासक औरंगजेब का महिमामंडन करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पोस्ट में लोगों को औरंगजेब और टीपू सुल्तान के पोस्टर के साथ जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत