By Renu Tiwari | Oct 23, 2025
कोलकाता पुलिस ने दीपावली के बाद हुए जश्न के दौरान विभिन्न कानूनों के उल्लंघन करने के आरोप में 153 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें अनुचित व्यवहार और प्रतिबंधित आतिशबाजी छोड़ना शामिल है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी। बुधवार को की गई कुल गिरफ्तारियों में से 146 लोगों को अभद्र व्यवहार के लिए गिरफ्तार किया गया जबकि सात लोगों को प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि यातायात उल्लंघन मामलों में 85 मामले बिना हेलमेट के वाहन चलाने के हैं। साथ ही 37 मामले बिना हेलमेट के पीछे बैठने, 73 लापरवाही से वाहन चलाने और 64 शराब पीकर वाहन चलाने के थे। 124 ऐसे मामले हैं जो अन्य श्रेणी के अपराधों में शामिल थे।