By अंकित सिंह | Aug 30, 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि उन्होंने पहले भी बलात्कार के मामलों के लिए कड़े केंद्रीय कानून और अपराधियों के लिए अनुकरणीय सजा का अनुरोध किया था, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पत्र में बनर्जी ने यह भी उल्लेख किया है कि राज्य सरकार द्वारा 10 विशिष्ट POCSO अदालतों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, 88 एफटीएससी और 62 पोक्सो नामित अदालतें पूरे राज्य में पूर्ण राज्य वित्त पोषण पर काम कर रही हैं, मामलों की निगरानी और निपटान पूरी तरह से अदालतों के हाथों में है।