Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026

उत्तरी कोलकाता में दुर्गा पूजा के सामुदायिक आयोजन के दौरान शनिवार शाम अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उस सरकारी अस्पताल का दौरा किया, जहां घायलों का उपचार हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 25 लोगों को गंभीर हालत में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर आपदा प्रबंधन कर्मियों को तैनात किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति की खबर से बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं और इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और साहस मिले।’’

प्रमुख खबरें

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप

Gandhinagar की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी IAF टीम