कोलकाता चिकित्सक बलात्कार-हत्या: ‘आप’ ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने कोलकाता में पिछले हफ्ते एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और हत्या को बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली घटना बताते हुए बृहस्पतिवार को दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

इस घटना को लेकर पूरे देश में चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय ने एक बयान में कहा, ‘‘कोलकाता की घटना बेहद दर्दनाक और अफसोसजनक है। इसके बारे में सोचकर भी रूह कांप जाती है कि उस महिला जूनियर डॉक्टर को कितना दर्द हुआ होगा। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है और आरोपी को पकड़ लिया गया है।’’ सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार होती हैं तो राजनीति शुरू हो जाती है, आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की