कोलकाता डॉक्टर बलात्कार-हत्या: बंगाल में फिर सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं, न्याय की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2024

कोलकाता के सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने के विरोध में कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में सैकड़ों महिलाएं रविवार रात रिक्लेम द नाइट अभियान दोहाराते हुए सड़कों पर उतरीं। उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।

पश्चिम बंगाल में 14 अगस्त को हुए रिक्लेम द नाइट सभाओं के समान ही विरोध प्रदर्शन उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम चौमाथा, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर और अन्य स्थानों पर भी आयोजित किए गए।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने जलती हुई मशालें ले रखी थीं, जबकि अन्य ने तख्तियां दिखाते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों के लिए कठोर सजा की मांग की। उन्होंने अपराधियों को बचाने के कथित प्रयासों की निंदा की।

प्रमुख खबरें

आंध्र प्रदेश में जब भी होंगे चुनाव, राजग ही जीतेगा: चंद्रबाबू नायडू

सिरमौर खनन हादसे में 3 की मौत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, विधानसभा में बोले उद्योग मंत्री

Pakistan Team में मचे घमासान पर भड़के Kamran Akmal, Rizwan और Salman Agha को वापस भेजने पर उठाए गंभीर सवाल

Asian Games: 17 हजार खिलाड़ियों के रहने का दावा, क्या Indian Cricket Team की नाराजगी होगी दूर?