दुर्गा पूजा में इन पंडालों के बिना अधूरी है कोलकाता की सैर

By कंचन सिंह | Oct 04, 2019

पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। वैसे तो दुर्गा पूजा पूरे देश में मनाई जाती है लेकिन कोलकाता की दुर्गा पूजा की रौनक की बात ही कुछ और है। यहां देवी की भव्य प्रतिमाओं के साथ ही विशाल और खूबसूरत पंडाल बनाए जाते हैं। पंडाल को इतनी खूबसूरती से बनाया जाता है कि आपकी आंखें इसे देखकर धोखा खा जाएंगी। कहीं मंदिर तो कहीं कुछ और... चलिए आपको बताते हैं कोलकाता के कुछ खास दुर्गा पंडालों के बारे में जहां पूजा के दौरान लंबी लाइन लगती है।

मोहम्मद अली पार्क

मोहम्मद अली पार्क में पिछले 50 सालों से दुर्गा पूजा का पंडाल बन रहा है। हर साल यहां पंडाल अलग-अलग थीम पर बनता है और इसे इतनी खूबसूरती से बनाया जाता है कि दूर से देखने पर यह बिल्कुल असली लगता है। इस बार यहां दक्षिण भारत के मंदिर पर पंडाल बनाया गया है। रात के समय जगमगाती रोशनी के बीच पंडाल की खूबसूरती देखते ही बनती है।

कॉलेज स्क्वेयर

मोहम्मद अली पार्क से थोड़ी दूरी पर कॉलेज स्ट्रीट/स्क्वेयर स्थित है। यहां का पंडाल खासतौर पर अपनी लाइटिंग के लिए मशहूर है। पंडाल के बीच में एक झील है जिसमें रात के समय जगमजागती रोशनी की झलक बेहद सुंदर लगती है।

इसे भी पढ़ें: पीक सीजन की हुई शुरुआत, इन खूबसूरत जगहों पर एंजोय कर सकते हैं हॉलीडे

बागबाजार पंडाल

यह पंडाल कोलकाता के उत्तरी हिस्से में है और यहां करीब सौ साल से पंडाल बनाया जा रहा है। यहां का पंडाल और दुर्गा प्रतिमा अपने पारंपरिक अंदाज़ के लिए मशहूर है। यह लॉन्च घाट और श्याम बाजार मेट्रो स्टेशन के करीब स्थित है।

कुमारतुली सर्बोजनीन

कुमारतुली पार्क में भी हर साल भव्य पंडाल और दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित की जाती है। यहां की मूर्तियां अपनी दस्कारी की वजह से फेमस है। यह पंडाल बहुत पुराना तो नहीं है, लेकिन लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू होने के लिए करें बीकानेर की सैर

संतोष मित्रा स्क्वेयर

संतोष मित्रा स्क्वेयर पूजा समिति का पंडाल बहुत भव्य होता है और इसी कारण यह लोगों के बीच पॉप्युलर है। हर साल यहां पंडाल में कुछ अलग देखने को मिलता है।

जोधपुर पार्क

यह साउथ कोलकाता के लोकप्रिय पंडालों में से एक है। पारंपरिक तौर पर यह दूसरे पंडालों से काफी अलग होता है। साउथ कोलकाता में यह धकुरिया रेलवे स्टेशन के पास है।

इसे भी पढ़ें: भारत का स्विट्ज़रलैंड है हिमालय की गोद में बसा कौसानी

इन मशहूर पंडालों के अलावा कोलकाता के हर गली-कूचे में एक से एक सुंदर पंडाल बनाए जाते हैं। आप किसी भी गली में चले जाएं आपको कला की अनोखी बानगी देखने को मिल जाएगी।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Leander Paes को मिली एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी, सीआईएसएफ जवानों के घेरे में रहेंगे दिग्गज खिलाड़ी

क्या बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का समर्थन करेगी Shiv Sena UBT? संजय राउत का आया बड़ा बयान