Kolkata: देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में JMB के पांच सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

कोलकाता की एक अदालत ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के पांच सदस्यों को, जिनमें से दो बांग्लादेशी नागरिक हैं, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और इस उद्देश्य के लिए हथियार खरीदने का दोषी पाते हुए बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

बिचार भवन स्थित सिटी सत्र अदालत के विशेष न्यायाधीश रोहन सिन्हा ने छह आरोपियों में से पांच को दोषी करार दिया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने बांग्लादेशी नागरिकों अनवर हुसैन फारुक और मोहम्मद रुबेल, पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी मौलाना यूसुफ एस.के. और असम निवासियों मोहम्मद साहिदुल इस्लाम और जबीरुल इस्लाम को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

छठे आरोपी, बर्धमान निवासी अब्दुल कलाम को सबूतों के अभाव में इस मामले में बरी कर दिया गया। सभी पांचों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया गया, जिनमें धारा 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या युद्ध छेड़ने का प्रयास करना) और 122 (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए लोग, हथियार या गोला-बारूद इकट्ठा करना) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद