कोलकाता गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, लॉ छात्रा को इनहेलर दिया गया, ताकि कुकर्म किया जा सके

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2025

कोलकाता में कानून की छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वाले आरोपी ने उसकी पीड़ा कम करने के लिए नहीं, बल्कि उसे पैनिक अटैक के बाद होश में लाने और हमले को लंबा खींचने के लिए इनहेलर खरीदा था, पुलिस ने अदालत को बताया। मुख्य सरकारी वकील ने यह दलील तब दी, जब कोलकाता की अदालत ने तीनों आरोपियों की पुलिस हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील सौरिन घोषाल ने कहा कि जब 24 वर्षीय लॉ छात्रा को पैनिक अटैक आया तो उसे इनहेलर इसलिए दिया गया था क्योंकि वह घबराई हुई थी, लेकिन इसलिए नहीं कि वह ठीक हो जाए और फिर से उसका बलात्कार हो।

इसे भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Cut: सस्ता हुआ LPG Gas सिलेंडर, जानें आपके शहर का रेट

अपनी शिकायत में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की छात्रा ने उल्लेख किया था कि घबराहट के दौरे और सांस लेने में तकलीफ के बाद उसने आरोपी से अस्पताल ले जाने की भीख मांगी थी। उसने कहा कि मैंने उनसे अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन वे मेरी मदद नहीं कर रहे थे। उन्होंने कॉलेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया था और गार्ड असहाय था और उसने मदद नहीं की। मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा ने अन्य छात्रों से इनहेलर लाने को कहा। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई है कि आरोपियों में से एक पास के मेडिकल स्टोर से इनहेलर खरीदने के लिए कॉलेज परिसर से बाहर गया था। हालांकि, पीड़िता को इनहेलर दिए जाने और उसके शांत होने के बाद, आरोपी उसे गार्ड रूम में ले गया और मारपीट जारी रखी।

प्रमुख खबरें

Ajmer: NEET Re Exam सेंटर पर बुर्के को लेकर हंगामा, Police के दखल के बाद शांत हुआ मामला

Ahmedabad में NEET Re Exam सेंटर पर हिजाब को लेकर भारी हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Yash के Fans का इंतजार खत्म! Toxic की Final Release Date आउट, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

हम वफादार सिपाही, Delhi में Sonia Gandhi संग मीटिंग के बाद बोले Bajwa, पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज