Kolkata Lady Doctor के साथ नहीं हुआ गैंगरेप! CBI ने किया बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता बलात्कार-हत्या मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए 22 अगस्त को सीबीआई को अपनी जांच पर एक स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। सीबीआई को अस्पताल में भीड़ की बर्बरता की भी जांच करनी थी और सभी विवरण प्रदान करने थे। सीबीआई ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की है। कोलकाता की प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या के मामले में अब तक की गई सीबीआई की जांच से संकेत मिला है कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार नहीं हुआ था। सीबीआई को 13 अगस्त को जांच सौंपी गई थी। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के बलात्कार और हत्या में एक व्यक्ति संजय रॉय की संलिप्तता पाई गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीबीआई जांच में मृतका के बलात्कार और हत्या में केवल संजय रॉय नामक शख्स की संलिप्तता की ओर इशारा किया गया है। हालांकि जांच अभी भी जारी है। 

इसे भी पढ़ें: मैं भी सरकारी अस्पताल के फर्श पर सोया हूं, परेशानी समझता हूं... CJI की डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील

इससे पहले, एक डॉक्टर ने दावा किया था कि पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया होगा, उन्होंने आरोप लगाया था कि योनि स्वैब परीक्षण में 151 ग्राम तरल पाया गया था। पीड़िता के माता-पिता ने भी कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष यह तर्क रखा और आरोप लगाया कि "उसके शरीर में काफी मात्रा में वीर्य" की मौजूदगी सामूहिक बलात्कार का संकेत देती है।

प्रमुख खबरें

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया

Gurugram में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा