कोलकाता लॉ स्टूडेंट गैंगरेप के आरोपी का TMC नेताओं से संबंध, BJP ने तस्वीर जारी करते हुए लगाया बड़ा आरोप, पार्टी ने नकारा

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2025

भाजपा ने कोलकाता में विधि छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि वह तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ देखा गया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने मिश्रा से दूरी बनाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरें सामाजिक कार्यक्रमों की हैं। दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज के परिसर में एक कानून की छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें पूर्व छात्र और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के दक्षिण कोलकाता जिले के महासचिव मिश्रा भी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: Assembly Bypolls 2025 Results | कालीगंज सीट पर TMC को बढ़त, नीलांबुर में कांग्रेस आगे, गुजरात में भाजपा और आप में टक्कर

जवाब में तृणमूल कांग्रेस के नेता त्रिनंकुर भट्टाचार्य ने माना कि पार्टी को यह अनुमान नहीं था कि मिश्रा ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होंगे। हालांकि, तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के अध्यक्ष भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी का आरोपी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम मानते हैं कि यह हमारी गलती थी कि हम यह अनुमान नहीं लगा पाए कि जिस छात्र नेता को हमने अपने शुरुआती छात्र जीवन में अपनी पार्टी में शामिल किया था, वह ऐसा अपराध कर देगा। वह छात्र विंग में किसी मुख्य पद पर नहीं था।

प्रमुख खबरें

Smriti Irani को हरियाणा तो Vinod Tawde को UP की कमान, 28 राज्यों और 8 UT में BJP ने घोषित किए नए प्रभारी, पूरी सूची यहां पढ़ें

अगर अमेरिका ने सौ प्रतिशत का टैरिफ थोपा तो !

LSR कॉलेज पहुंची Delhi Police, पार्क में नाबालिग से दरिंदगी के बाद बढ़ाई सुरक्षा

गुड़हल से घर पर बनाएं Natural Hair Conditioner, रूखे बालों को मिलेगी सैलून जैसी चमक