बंगाल में एसयूसीआई(सी) की 12 घंटे की हड़ताल के दौरान कोलकाता मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2024

‘सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)’ के 12 घंटे की हड़ताल के आह्वान के बीच कोलकाता मेट्रो रेलवे की सेवाएं 16 अगस्त को सामान्य रूप से चलती रहेंगी। कोलकाता मेट्रो की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि मेट्रो के अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर रहे हैं, ताकि 16 अगस्त को दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया, जोका-माजेरहाट, हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड, सियालदह-सेक्टर पांच, न्यू गरिया-रूबी मोड़ कॉरिडोर पर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक (12 घंटे) सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो सकें और हड़ताल के कारण यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसमें कहा गया, कल हड़ताल के मद्देनजर मेट्रो की सामान्य सेवाएं संचालित करने के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने और यात्रियों की मदद के लिए मेट्रो स्टेशनों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।

एसयूसीआई (सी) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का बलात्कार और उसकी हत्या करने में में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तथा उसके बाद भीड़ द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ करने के विरोध में 16 अगस्त को पश्चिम बंगाल में 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख