Kolkata rape-murder case: वह किसके खिलाफ विरोध कर रही हैं', ममता बनर्जी के मार्च पर BJP का तंज

By अंकित सिंह | Aug 17, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की विरोध रैली को लेकर उन पर कटाक्ष किया और पूछा कि मुख्यमंत्री किसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, क्योंकि वह स्वयं राज्य की मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हैं। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने टीएमसी सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (ममता बनर्जी) खुद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री हैं, फिर वह किसके खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय और आरोपियों को मृत्युदंड की मांग की। बनर्जी के साथ आए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को मृत्युदंड देने के लिए नारे लगाए, यह मांग मुख्यमंत्री पहले ही कर चुकी हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार रूम में 9 अगस्त को महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: Kolkata rape-murder case: सीएम ममता ने निकाला विरोध मार्च, बोलीं- वामपंथियों और भाजपा के गठजोड़ का पर्दाफाश होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि सच्चाई सामने आए और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि "वामपंथी और भाजपा" के बीच की सांठगांठ को उजागर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए, लेकिन कुछ लोग लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ फैला रहे हैं। मैं पूरी रात जागती रही, क्योंकि मेरा सीना जल रहा था। जब बुद्धबाबू की मृत्यु हुई, तो मैं उनके घर गई थी। मैं राजनीति करती हूं, लेकिन मैं पहले मानवतावादी हूं। वामपंथियों और भाजपा के बीच की सांठगांठ को उजागर किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग