Kolkata: छात्रा से गैंगरेप मामले में महिला आयोग सख्त, पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र, मांगी विस्तृत रिपोर्ट

By अंकित सिंह | Jun 27, 2025

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कोलकाता में हुई एक चौंकाने वाली घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जहां एक विधि छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में दो वर्तमान छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गहरी चिंता व्यक्त की है और बीएनएस के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत तत्काल, समयबद्ध जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़िता को बीएनएसएस की धारा 396 के तहत मुआवजे के साथ-साथ पूर्ण चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। आयोग ने 3 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

इसे भी पढ़ें: ससुर ने पहले रेप किया, फिर गला घोंटा, बहू की लाश को गली के गड्ढे में फेंका... फरीदाबाद बहू हत्याकांड में बड़ा खुलासा

प्रमित को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसका फोन भी जब्त कर लिया गया। तीनों व्यक्तियों को शुक्रवार को अलीपुर की एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल नोयना चटर्जी के अनुसार, मनोजीत एक पूर्व छात्र है, जिसकी अपराध में संलिप्तता की जांच चल रही है। चटर्जी ने कहा कि मनोजीत को कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने अस्थायी कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया था और मामला सामने आने के तुरंत बाद गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष को सूचित कर दिया गया था। उन्होंने सख्त सजा की भी मांग की।

प्रमुख खबरें

Pakistan में क्या कुछ बड़ा हमला होने वाला है? इस्लामाबाद के अस्पतालों में इमरजेंसी, 100 यूनिट ब्लड का आर्डर, बुलाए गए रेंजर्स

मतदाता सूची में हेरफेर से भारत के विफल राष्ट्र बनने का खतरा : Mehbooba Mufti

अगर वोट चोरी हुए, तो हम कैसे हारे? BJP ने बंगाल की किन सीटों का ज़िक्र कर दिया विपक्ष को जोरदार जवाब

को-स्टार संग बप्पा के दर पर पहुंचे Govind, इधर बहू Kashmera Shah ने सुनाई खरी-खोटी और पत्नी ने कह दिया धोखेबाज