Kolkata: भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार ने सड़क अवरुद्ध की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट से उम्मीदवार देबाश्री चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिन में हिरासत में लिए गए पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर रात के समय दक्षिण कोलकाता में ढाकुरिया पुल को लगभग 30 मिनट तक अवरुद्ध रखा।

पुलिस ने एक मंडल अध्यक्ष समेत भाजपा केपांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जिसके विरोध में चौधरी पुल के बीच में बैठ गईं। विरोध प्रदर्शन के कारण व्यस्त रहने वाले एससी मल्लिक रोड पर यातायात बाधित हो गया।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा निर्वाचन आयोग के अधिकारी ढाकुरिया इलाके में बिना सहमति के एक संपत्ति पर अवैध रूप से लगाए गए भाजपा के झंडे हटा रहे थे, जिन्हें रोकने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस पर टीएमसी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि पांचों को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच चौधरी को रात करीब 10:15 बजे लगभग 15 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लेक थाने ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

आलिया भट्ट ने लंदन में Gucci Cruise 2025 फैशन शो में शामिल हुई

Swati Maliwal के पूर्व पति ने की अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR की मांग, दिल्ली पुलिस को मदद की पेशकश की

Prabhasakshi Newsroom | इंडोनेशिया के सुमात्रा में ज्वालामुखी घटना ने मचाई तबाही, नदियों में बह रहे लोगों के शव, बाढ़ के कारण जलमग्न हुआ शहर | Indonesia Flash Flood

कैब ड्राइवर वसूल रहे दुगुना किराया, जानें फेक फेयर स्क्रीन स्कैम क्या है?