कोलकाता पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्कर को पकड़ा, 26 करोड़ की हेरोइन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

कोलकाता। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शहर में मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 26 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ अधिकारियों ने दुर्गापुर के ‘वांछित’ मादक पदार्थ तस्कर को उस समय पकड़ लिया जब वह शनिवार आधी रात को प्रगति मैदान पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके कैप्टन भेरी के समीप ईएम बाइपास पर मोटरसाइकिल चला रहा था।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के हितों की कीमत पर नहीं करेंगे कोई भी गठबंधन : प्रियंका गांधी वाद्रा

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने उसके पास से करीब 5.177 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है जिसकी बाजार में कीमत 25.88 करोड़ रुपये है।’’ आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा

IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच ट्रेड, Liam Livingstone टीम में शामिल