कोलकाता पुलिस ने अमित शाह की रैली के लिए अनुमति दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2020

कोलकाता। कुछ दिनों की हिचकिचाहट के बाद कोलकाता पुलिस ने आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यहां एक मार्च को प्रस्तावित रैली के लिए अनुमति दे दी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 फरवरी को कोलकाता पुलिस को पत्र सौंपकर रैली की अनुमति मांगी थी। प्रदेश भाजपा के महासचिव रतिंद्र बोस ने कहा, ‘‘हमें सोमवार को अनुमति मिल गई। अब चीजें तय कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। यह एक विशाल कार्यक्रम होगा।’’

शाह शहीद मीनार मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां राज्य के भाजपा नेता संसद में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पारित करने के लिए उनका धन्यवाद करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभालने के बाद शाह की पश्चिम बंगाल की यह दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले पिछले हफ्ते, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कोलकाता पुलिस और जिला प्रशासन पर अनुमति देने में देर करने का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

Bankipur By-Election: BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha ने वापस लिया नामांकन, सियासी गलियारों में हलचल

TRAI का नया नियम: Mobile App अब नहीं रोक पाएंगे 1600 सीरीज से आने वाली सरकारी Call

Spain Wildfire: दक्षिणी स्पेन के जंगलों में आग का तांडव, 11 लोगों की मौत, 600 से ज़्यादा बेघर

Team India में चयन पर Parthiv Patel का बड़ा बयान, बोले- Sanju Samson को बाहर करना तर्कहीन