Kolkata भगदड़: Suvendu Adhikari ने चेताया, बांग्लादेशी फर्जी पोस्ट साझा करने वालों पर लगेगा गैर-जमानती केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कोलकाता में भगदड़ की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से “फर्जी विमर्श” फैलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी सामग्री का प्रसार करने या उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे कुछ घंटे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल ने कूचबिहार जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

मैंने निर्देश दिया है कि ऐसी पोस्ट को लाइक और साझा करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जाएं।” सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जिक्र करते हुए अधिकारी ने दावा किया कि यह (पोस्ट) बांग्लादेश से आई थी और बाद में कूच बिहार सहित पश्चिम बंगाल में 135 लोगों ने इसे साझा किया। उन्होंने कहा, “उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। यहां कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” इस हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने माना कि कुछ चूकों के कारण लोगों की जान गई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ गलतियों के कारण इतने लोगों की जान चली गई। यह बेहद दुखद है। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Dandiya Event में लाइटिंग ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, तीन आरोपी अरेस्ट

Manchester United से Cristiano Ronaldo के अलग होने पर Erik ten Hag ने किया खुलासा

Noida Sports City में 70 प्रतिशत जमीन पर खेल सुविधाएं, संशोधित मास्टर लेआउट को मंजूरी

Kullu में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, BJP प्रवक्ता राकेश जामवाल ने सरकार को घेरा