Korea Open: पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, अमेरिका की लैम को दी मात

By निधि अविनाश | Apr 06, 2022

भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में सीधे गेम में जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने पाल्मा स्टेडियम में अमेरिकी की लॉरेन लैम को 21-15, 21-14 से शिकस्त दी। वहीं श्रीकांत ने मलेशिया के डेरेन ल्यू को 22-20 21-11 से मात दिया। सिंधु, जिन्होंने हाल ही में स्विस ओपन खिताब जीता है, अब जापान की आया ओहोरी से भिड़ेंगी, जब्कि विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत इजरायल की मिशा ज़िल्बरमैन के खिलाफ खेलेंगे।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका