कोरियाई पॉप स्टार गू हारा की मौत, घर में मिला शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2019

सियोल। कोरियाई पॉप गायिका गू हारा अपने घर में मृत पायी गईं। दक्षिण कोरियाई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि सियोल में रविवार की शाम को गू अपने घर पर मृत पाई गईं। उन्होंने कहा कि मौत के सटीक कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। 28 वर्षीया गू से पहले एक अन्य कोरियाई पॉप गायिका और गू की मित्र सल्ली ने आत्महत्या कर ली थी। 

सल्ली की मौत के बाद गू ने आंसू भरा संदेश इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर गू के प्रशंसकों ने उनकी मौत पर दुख जाहिर किया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर