Korean Beauty का ये है असली सीक्रेट, Summer में ऐसे पाएं चिपचिपाहट से फ्री Glass Glow.

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 19, 2026

अक्सर गर्मियों में पसीना और ह्यूमिडिटी के कारण ग्लोइंग और बेदाग त्वचा को बनाए रखना आसान नहीं होता है। भीषण गर्मी में तेज धूप, बढ़ता हुआ प्रदूषण और लगातार आने वाला पसीना स्किन को डल कर देता है। कई बार ऑयली और पिंपल प्रोन स्किन बन जाती है। ऐसे में महिलाएं केमिकल वाली क्रीम और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर, जो कई बार स्किन को और ज्यादा चिपचिपा कर देती है।

डबल क्लीजिंग 

गर्मी और उमस के मौसम में त्वचा पर धूल-मिट्टी, प्रदूषण, अतिरिक्त तेल और सनस्क्रीन की परत आसानी से जम जाती है। ऐसे में चेहरे की गहराई से सफाई के लिए सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर का उपयोग करें, जिससे जमी हुई गंदगी और मेकअप के अवशेष हट जाएं। इसके बाद हल्के फेस क्लींजर से चेहरा धो लें। यह तरीका त्वचा को अच्छी तरह साफ रखने के साथ उसकी प्राकृतिक नमी को भी सुरक्षित बनाए रखने में मदद करता है। 

लाइटवेट स्किन केयर

आपको गर्मियों में हैवी क्रीम्स और ऑयल्स लगाने से बचना चाहिए। इसलिए जेल-बेस्ड क्लींजर, हाइड्रेटिंग टोनर और लाइट इमल्शन का इस्तेमाल करें। यह जल्दी अब्जॉर्ब होते हैं और स्किन को चिपचिपा नहीं बनाते हैं। इसके साथ ही बिना पोर्स क्लॉग किए स्किन को डीप हाइड्रेशन भी मिलता है।

एक्सफोलिएशन को न करें स्किप

नमी भरे मौसम में त्वचा की ऊपरी परत पर डेड स्किन और अतिरिक्त तेल तेजी से जमा हो सकते हैं। ऐसे में सप्ताह में एक या दो बार हल्के AHA या BHA युक्त एक्सफोलिएंट का उपयोग करना फायदेमंद रहता है। यह त्वचा के रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करने में मदद करता है और चेहरे को मुलायम व साफ बनाए रखता है। नियमित एक्सफोलिएशन से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और चेहरा अधिक दमकता हुआ नजर आता है।

फिशियल मिस्ट से स्किन फ्रेश रखें

गर्मियों के दौरान मिस्ट आपका बेस्ट फ्रेंड है, इसलिए दिन में कभी भी स्प्रे करें। इससे स्किन को तुरंत हाइड्रेशन और फ्रेशनेस मिलती है और मेकअप भी खराब नहीं होगा। इसलिए ऐसे मिस्ट का चयन करें, जिसमें ग्रीन टी, एलोवेरा या हायलूरोनिक एसिड हो। 

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका