कोरियाई युद्ध की 70वीं वर्षगांठ पर चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग ने की अमेरिकी की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1950-53 के कोरियाई युद्ध में चीन के शामिल होने की 70वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक रैली में अमेरिका पर निशाना साधते हुए, ‘एकपक्षवाद, संरक्षणवाद और अतिवादी अहंभाव’ की निंदा की। अमेरिका के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र गठबंधन बलों के खिलाफ उत्तर कोरिया को मदद देने के लिए चीन ने इस युद्ध में अपनी सेना भेजी थी, जिसे चीन ‘अमेरिकी आक्रमकता के खिलाफ युद्ध और कोरिया की मदद’ का नाम देता है। यह युद्ध भले ही गतिरोध के बीच समाप्त हुआ लेकिन इसने विश्व मंच पर चीन को बड़े खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर