कोटा मामला: ओम बिरला ने बांटा पीड़ित परिवारों का गम, पेश की सादगी की मिसाल

By अंकित सिंह | Jan 04, 2020

कोटा स्थित चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत की दुखद घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद ओम बिरला आज लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। ओम बिरला ने गम में डूबे उन परिवाल वालों के दुख दर्द को बांटा जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। इससे पहले ओम बिरला ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा था कि यह जरूरी है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिल कर काम करें और एक सामूहिक प्रयास हो। 

बिरला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोटा मेरा लोकसभा क्षेत्र है और कोई भी ऐसी घटना मुझे कष्ट पहुंचाती है। मैं खुद वहां गया था। इस विषय पर राज्य सरकार से भी आग्रह किया और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्द्धन से भी मेरी बात हुई है कि किस प्रकार से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार मिलकर काम कर सकते हैं।’’ अस्पताल में शिशु की मौत का आंकड़ा बढ़कर 107 हो गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा