केरल विमान हादसा: मृत सह-पायलट को दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन्स कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2020

नयी दिल्ली। कोझिकोड विमान हादसे में जान गंवाने वाले सह-पायलट अखिलेश कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात दिल्ली पहुंचा और हवाईअड्डे पर विभिन्न विमानन कंपनियों के करीब 200 पायलट और ग्राउंड स्टाफ सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे में शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को मुख्य पायलट कैप्टन दीपक वसंत साठे (58) और सह-पायटल कैप्टन अखिलेश कुमार (32) उड़ा रहे थे। दुर्घटना में दोनों पायलट के अलावा विमान में सवार 16 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। विमानन उद्योग के एक अधिकारी ने बताया, “कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात दो बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई2135 से कोच्चि से दिल्ली हवाईअड्डे लाया गया।” अधिकारी ने बताया, “इंडिगो, स्पाइसजेट, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस जैसी विभिन्न एयरलाइन कंपनियों के करीब 200 पायलट और ग्राउंड स्टाफ सदस्य हवाईअड्डे पर एकत्रित हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसके बाद कुमार के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के मथुरा ले जाया गया जहां उनका परिवार रहता है।

इसे भी देखें- Kozhikode में रनवे से फिसला विमान, दोनों पायलटों समेत 15 लोगों की दर्दनाक मौत 

प्रमुख खबरें

Priyanka-Deepika के बाद Disha Patani की Hollywood में एंट्री, इस Supernatural Thriller से करेंगी डेब्यू

जनाजे के बाद बेकाबू हुआ ईरान, कुवैत-UAE-बहरीन चुन-चुनकर US बेस को दहलाया

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी