आंध्र प्रदेश में कोविड देखभाल केंद्र बनाए गए होटल में लगी आग, सात की मौत

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में कोविड देखभाल केंद्र में आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई है।होटल में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था और वहां अस्पताल के 10 कर्मचारी थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

विजयवाड़ा।आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदले गए एक होटल में आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई। कृष्णा जिले के कलेक्टर एमडी इम्तियाज ने रविवार को बताया, ‘‘हमने सात शव बरामद किए हैं। एक निजी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए इस होटल का इस्तेमाल करता है। आज सुबह आग लगी। बचाव अभियान चल रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: नई राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली- छात्रों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला

विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त बी श्रीनिवासुलु ने  बताया कि उन्होंने 20 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। होटल में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था और वहां अस्पताल के 10 कर्मचारी थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़