Mimi की शूटिंग के दौरान Kriti Sanon को लेना पड़ा था बड़ा फैसला, सालों बाद किया खुलासा

By एकता | Jul 07, 2026

एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अपनी सुपरहिट फिल्म मिमी की तैयारी के दौरान उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवाने का फैसला किया था। कृति ने इसे अपने जीवन के सबसे समझदारी भरे फैसलों में से एक माना है।

इसे भी पढ़ें: Pregnant Deepika Padukone का पावरफुल डांस, Hilton के नए Ad Video ने मचाई धूम

खुद को दिया सबसे अच्छा तोहफा

कृति ने बताया कि इस फैसले के पीछे एक व्यक्ति की सलाह भी थी। उन्होंने कृति से कहा था कि अगर वह ऐसा कर सकती हैं, तो यह उनके लिए खुद को दिया जाने वाला सबसे अच्छा तोहफा होगा। यह बात कृति के दिमाग में बैठ गई थी। जब उन्हें फिल्म के लिए वजन बढ़ाने के लिए दो महीने का समय मिला और कोई शूटिंग नहीं थी, तो उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ इस प्रक्रिया को पूरा किया। कृति का मानना है कि जिंदगी के इतने बड़े फैसले समाज के दबाव में आकर नहीं, बल्कि अपनी खुद की तैयारी के हिसाब से लेने चाहिए।

इस प्रोसेस का भावनाओं पर क्या पड़ा असर?

एक्ट्रेस ने इस पूरी प्रक्रिया के दौरान होने वाले मानसिक और शारीरिक असर पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस प्रोसेस की वजह से शरीर में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव हुए, जिससे उन्हें कई तरह के इमोशन्स से गुजरना पड़ा। लेकिन चूंकि वह फिल्म में सरोगेसी के किरदार से पूरी तरह जुड़ी हुई थीं, इसलिए वह इस फैसले को आसानी से ले पाईं।

इसे भी पढ़ें: Kushal Tandon के भद्दे मजाक पर बवाल, पति Zaid के बचाव में Gauahar Khan का पोस्ट

कृति सेनन का वर्कफ्रंट

अगर काम की बात करें, तो कृति सेनन हाल ही में फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इसी साल 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल