Kriti Sanon ने इकोनॉमी क्लास में किया ट्रेवल, सादगी की तारीफ करने वाले फैंस को यूजर्स ने लताड़ा, जानें क्यों

By एकता | Apr 22, 2023

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार कृति सेनन काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। पहले उनकी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' से जुड़े विवाद की वजह से वह चर्चा में आई। इसके बाद अपने को-स्टार और अभिनेता प्रभास के साथ डेटिंग की अफवाहों की वजह से अभिनेत्री लाइमलाइट में रहीं। अब कृति इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री का इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कृति सेनन इंडिगो एयरलाइन की इकोनॉमी क्लास में एंट्री करती नजर आ रही हैं। दूसरे वीडियो में अभिनेत्री फ्लाइट में एक बच्चे के साथ खेलती दिखाई दे रही है। दोनों वीडियो के सामने आते ही लोगों ने अभिनेत्री की तारीफ़ करना शुरू कर दिया।

फैंस ने अभिनेत्री की सादगी की तारीफ़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं बहुत से यूजर कृति को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स ने अभिनेत्री के इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने पर हैरानी भी जताई है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने कृति की तारीफ़ करने वाले लोगों को लताड़ लगाते हुए लिखा कि वह इकोनॉमी क्लास में इसलिए ट्रेवल कर रही है क्योंकि इंडिगो में बिजनेस क्लास नहीं होती है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़ें: Mahira Sharma Latest Pics । अनारकली सूट में अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीरें, गर्मी में फैंस के छूटे पसीने

इंदौर में एक इवेंट में अटेंड करने गयी थी अभिनेत्री

कृति सेनन इंदौर में दैनिक भास्कर का एक इवेंट अटेंड करने जा रही थी। इस इवेंट की भी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में अभिनेत्री अपने सुपरहिट गाने 'परम सुंदरी' पर फैंस के साथ डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान कृति एक सफ़ेद रंग की वन पीस ड्रेस पहने हुए दिख रही है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री का नो मेकअप लुक यकीनन लोगों को आकर्षित करने वाला है।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर