लेडी लव के साथ सोती दिखी कृति सेनन, रवीना टंडन ने ग्लास के साथ किया चीयर्स, शो के बाद जश्न में डूबे सितारे | Filmfare

By रेनू तिवारी | Aug 31, 2022

67th Filmfare Awards | फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 का आगाज हो चुका हैं और कई सितारों को उनकी बहतरीन परफोर्मेंस के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। बात करें साल 2021-22 के बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की तो कृति सेनन को फिल्म मिमी में सरोगेट मां के किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला वहीं दूसरी तरफ इस बार भी रणवीर सिंह नें फिल्म 83 में कपिल देव के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता। फिल्म 83 जब रिलीज हुई थी तब सिनेमा में ज्याजा लोग नहीं आ रहे थे लेकिन ओटीटी पर फिल्म को काफी पसंद किया गया। 

इसे भी पढ़ें: क्या शाहरुख खान ने फरहान अख्तर की डॉन 3 को ठुकरा दिया? फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं एक्टर

कृति अपनी खुशी जाहिर करते हुए यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे लिखा ”दिनू और लक्ष्मण उटेकर को बहुत सारा धन्यवाद… मुझे यह खूबसूरत रोल देने के लिए आप दोनों को प्याक। पूरी कास्ट और क्रू जिसने इस फिल्म को स्पेशल ऊपर बनाया.. और प्यारी ऑडियंस और मेरे फैंस को जिन्होंने मिमी को इतना प्यार दिया.. और बहुत सारा प्यार।”

इसके अलावा दूसरी तरफ फिल्मफेयर ने रणवीर सिंह का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्हें मस्ती करते हुए देखा जा सकता हैं। रणवीर सिंह अपने स्टाइल और चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वीडियो में भी उनके इसी अंजाद की झलक देखने को मिली। 

वहीं रवीना टंडन को भी शो के बाद जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं जिसमें रवीना को चीयर्स करते हुए देखा जा सकता हैं।  इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 ब्लैक मैजिक नाइट।”

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

View this post on Instagram

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी