कृतिका कामरा ने गौरव कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 10, 2025

महीनों की अटकलों के बाद अभिनेत्री कृतिका कामरा और टेलीविजन प्रजेंटेटर गौरव कपूर ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। कृतिका ने आज सोशल मीडिया पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे प्रशंसकों को वह पुष्टि मिली जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, "नाश्ते के साथ"। लंबे समय इन दोनों कपल की रिलेशनशिप चर्चाएं चल रही थीं। आज कृतिका ने इन चर्चाओं पर मोहर लगा दी है और गौरव कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए कृतिका ने अपने रिश्ते को कंफर्म आखिरकार कर ही दिया है।

बुधवार को इंस्टाग्राम पर कृतिका ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कृतिका और गौरव दोनों ही नजर आ रहे हैं। इन प्यारी तस्वीरों में दोनों साथ में ब्रेकफास्ट करते और कॉफी पीते भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कृतिका ने कैप्शन में केवल 'ब्रेकफास्ट विद' लिखा है। गौरतलब है कि गौरव कपूर का यूट्यूब पर एक शो आता है 'ब्रेकफास्ट विद गौरव कपूर', इसमें वह क्रिकेट सेलेब्स के साथ बातचीत करते हैं। शेयर की तस्वीरों में कृतिका और गौरव की सेल्फी भी है। इसके साथ ही एक वीडियो भी, जिसमें दोनों के कॉफी मग पर बेबी लिखा हुआ है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: युद्धविराम के बीच बढ़ा सैन्य टकराव, Iran ने अपने बर्बाद मिसाइल नेटवर्क को फिर सक्रिय कर दुनिया को किया हैरान

Nutrient Deficiency: India में Vitamin B12 की कमी बनी Health Problem, Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods

Share Market Today: एशियाई बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी, आईटी शेयरों में उछाल

Greater Noida में Godrej Properties का बड़ा धमाका! ई-नीलामी में जीती 23.2 एकड़ जमीन, विकसित करेगी ₹7,000 करोड़ की आवासीय परियोजना