केआरके ने पीएम पर कसा तंज, कहा- मोदी जी मेरा काम न छीनें, लोगों ने दिए ऐसे जवाब

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 19, 2022

फिल्म अभिनेता कमाल आर खान अपने बयानों की वजह से अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। केआरके कभी बीजेपी पर निशाना साधते हैं तो कभी प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हैं। विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। पीएम मोदी ने भी लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की है तो वहीं कई नेता और मंत्री इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। अब केआरके इसी फिल्म को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है।

केआरके ने किया यह ट्वीट

ट्विटर पर केआरके ने लिखा कि, अब हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने फिल्मों का विश्लेषण करना भी शुरू कर दिया है। मैं मोदी जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि वह ये काम ना करें। अगर विश्लेषण भी मोदी जी ही करने लगेंगे, तो फिर मैं क्या करूंगा? कृपया करके मोदी जी मेरा काम न छीने। धन्यवाद।

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। प्योर साऊल नाम के यूजर ने लिखा कि हमारे प्रधानमंत्री कैसे? आप तो दुबई में रहते हो और आपके पास वहां की नागरिकता है और मोदी जी तो भारत के हैं। सोना जी नाम के यूजर ने लिखा अब फिल्म समीक्षक/ आलोचक का पेशा भी खतरे में है, मोदी है तो मुमकिन है।

जयेश नाम के यूजर ने लिखा कि यह एक अल्पसंख्यक के साथ छल हो रहा है। पहले कांग्रेस ने देशद्रोही फिल्म पर रोक लगाकर एक उज्जवल कलाकार को उभरने से पहले ही खत्म कर दिया। जब उसने अलग काम शुरू किया तो अब मोदी जी उस काम को करने में बाधा उपस्थित कर रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। घनघोर निंदा।

योगेश नाम के यूजर ने लिखा कि अगर आप एक्सपर्ट है तो मोदी जी भी एक्सपर्ट हैं। अब आप पकोड़े तलने की आदत डाल लो। शिवांक नाम के एक यूजर ने लिखा कि तू परेशान मत हो भाई, आजा हमारे खेत में गन्ना छीलने में मदद करो। कृपा शंकर बाजपेई नाम के यूजर ने लिखा कि तुम अब पकौड़े बनाओ।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख