क्षितिज रवि प्रसाद को तीन अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2020

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने रविवार को क्षितिज रवि प्रसाद को तीन अक्टूबर तक स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया। उसे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रसाद ने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर के एक फर्म में कार्यकारी निर्माता के तौर पर कुछ समय के लिये काम किया था। जौहर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि प्रसाद नवंबर 2019 में एक परियोजना के लिये अनुबंध पर कार्यकारी निर्माता के तौर पर धर्मातिक इंटरटेनमेंट (जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सहायक कंपनी) से जुड़ा था, लेकिन इस परियोजना पर काम नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: ड्रग्स मामले से नाम जुड़ने पर करण जौहर ने जारी किया अपना बयान, न ड्रग्स लेता हूं, न बढ़ावा देता हूं

जांच एजेंसी ने रविवार को अदालत से कहा कि प्रसाद ने अपने बयान में कहा है कि उसने एक अन्य आरोपी करमजीत सिंह आनंद और उसके सहयोगियों से ड्रग्स खरीदा था। एनसीबी ने कहा कि मामले की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ड्रग्स खरीदने के लिये अन्य आरोपियों के साथ साजिश का हिस्सा था। वह सुशांत की मौत से जुड़े अन्य आरोपियों से जुड़ा हुआ था। जांच एजेंसी ने कहा कि प्रसाद, अनुज केशवानी से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ था, जिसके पास से वाणिज्यिक मात्रा में ड्रग्स जब्त की गई है। शुक्रवार को एनसीबी ने अनुभव चोपड़ा से भी पूछताछ की थी, जो पहले धर्मा प्रोडक्शंस के लिये काम कर चुका है।

प्रमुख खबरें

Arvind Kejriwal ने PM Modi को लिखा पत्र, E20 Petrol की समीक्षा की मांग

कर्नाटक सरकार का मास्टरस्ट्रोक: Youth Empowerment के लिए ₹1,010 करोड़ का Mega Project, बनेंगे 10,000 Bharat Jodo Yuva Sangha

Top 10 Breaking News 14 July 2026 | Railways Land Encroachment | Strait of Hormuz Attack | E20 Petrol Controversy | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Monsoon Session: Sonia Gandhi आवास पर Congress की रणनीति, अहम Bill पर होगा घमासान!