केटीएम प्रमुख को इलेक्ट्रिक बाइक की अतिरंजित क्षमता को लेकर संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2023

पुणे। स्विस स्पोर्ट्स बाइक विनिर्माता केटीएम के प्रमुख को इलेक्ट्रिक वाहनों की क्षमता पर एक सीमा से अधिक भरोसा नहीं है। उनका मानना है कि इस मोर्चे पर दिख रहा आत्मविश्वास अतिरंजित है। दुनिया की अग्रणी प्रीमियम मोटरबाइक ब्रांड होने का दावा करने वाली केटीएम यूरोपीय बाजारों में सैकड़ों ई-बाइकों की भी आपूर्ति करती है। केटीएम और बजाज ऑटो का 50.1 प्रतिशत एवं 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी वाला एक विनिर्माण संयुक्त उद्यम है। यह देश में मुख्य रूप से महंगी रेसिंग बाइक की बिक्री करता है। कंपनी 2024 की पहली तिमाही से चेतक स्कूटरों के इलेक्ट्रिक संस्करण की बिक्री भी यूरोप में शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि सीमित जगह वाली बाइक में 600-700 किलोग्राम की बैटरी ले जाने की उम्मीद किस तरह की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से स्पोर्ट्स या लग्जरी बाइकों का बिजली से संचालित हो पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उच्च प्रदर्शन वाली बाइक का इलेक्ट्रिक इंजन पर चल पाना संभव नहीं है। हालांकि, पियरे ने यह स्वीकार किया कि शहरी परिवहन के एक साधन के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है और यह बढ़ता रहेगा। यही कारण है कि कंपनी इस खंड के लिए बजट बाइक भी बनाती है।

प्रमुख खबरें

डरावने लुक के बाद मिलता है तुरंत ग्लो, Shenaz Treasury ने बताया Vampire Facial का सच

Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: JPSC Scam पर ट्वीट नहीं, CM हाउस के बाहर धरना दो

फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर

गौरव गोगोई का Amit Shah पर हमला: कुंभकर्ण जैसी नींद में थे Home Minister, संसद से नदारद रहे