फॉर्मूला ई रेस मामले में केटीआर को फिर बुलाया गया, कहा- जेल जाने से नहीं डरता

By अभिनय आकाश | Jun 16, 2025

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के तारक रामा राव (केटीआर) हैदराबाद फॉर्मूला ई रेस से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष पेश हुए। अपने आगमन से पहले केटीआर ने तेलंगाना भवन से मीडिया को संबोधित किया और कांग्रेस सरकार तथा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखा हमला बोला। केटीआर ने कहा कि मुझे पता है कि वे मुझे गिरफ्तार करेंगे और जेल भेज देंगे। जेल जाना मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। मैं तेलंगाना के लिए कई बार जेल जा चुका हूं।" उन्होंने कहा कि वह राजनीति से प्रेरित जांच से विचलित नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना सरकार के नये मंत्रियों को विभाग आवंटित

केटीआर उस समय नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री थे। उनपर अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आरोप है कि एचएमडीए इस आयोजन के दूसरे संस्करण की लागत वहन करे जो कभी हुआ ही नहीं। केटीआर ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है, उनका दावा है कि फंड “पूरी तरह से एफई के खाते में है” और जांच को “एक सर्कस” बताया है जिसका उद्देश्य जनता का ध्यान भटकाना है। उन्होंने कहा कि एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में मैं एसीबी अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग करूंगा।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका