कुब्रा सैत ने किया बड़ा खुलासा, कहा - नशे में वन नाइट स्टैंड के बाद हो गई थीं प्रेगनेंट, और फिर...

By प्रिया मिश्रा | Jul 02, 2022

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मशहूर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स से मशहूर हुई कुब्रा सैत ने हाल ही में अपनी पहली किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की है। अपनी किताब ओपन बुक में कुब्रा ने अपनी निजी जिंदगी के कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। किताब में उन्होंने बताया कि वे यौन शौषण और बॉडी शेमिंग तक का शिकार हो चुकी हैं। अपनी किताब के एक चैप्टर में कुब्रा ने बताया कि वह वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेगनेंट हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने गर्भपात का फैसला लिया था। उस समय कुब्रा की उम्र महज 30 साल थी।

उन्होंने आगे कहा, "महिलाओं पर 23 साल की उम्र में शादी और 30 साल की उम्र तक बच्चा करने का दवाब मुझे समझ नहीं आता यह एक से एक नियम है मुझे पता था कि मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। मुझे कोई पछतावा नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: 'शादी में सेक्स नहीं?' संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने कुछ इस तरह दिया इस सवाल का जवाब, सुनकर हैरान हो गए लोग

उन्होंने कहा, "बेशक मैं एक भयानक इंसान की तरह महसूस कर रही थी, लेकिन मैं इसलिए बुरा महसूस नहीं कर रही थी कि, मैंने ऐसा क्यों किया, बल्कि मुझे इस बात का डर था कि, लोग इसे कैसे समझेंगे। मेरी पसंद मेरे बारे में थी। कभी-कभी खुद की मदद करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन यह ठीक है। आपको यह करना है।"

आपको बता दें कि कुब्रा सैत ने अपने अभिनय की शुरुआत सलमान खान की रेडी से की थी। वह सेक्रेड गेम्स से कूकू के रूप में प्रसिद्ध हुईं। उन्हें आखिरी बार Apple TV+ इंटरनेशनल सीरीज़, फ़ाउंडेशन में देखा गया था।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार