गलत बयानी के लिए पाकिस्तान के भीषण दबाव में दिखे कुलभूषण जाधव: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान के गलत दावों को बनाए रखने के लिए गलत बयानी करने के भीषण दबाव में दिख रहे हैं। मंत्रालय का यह बयान एक शीर्ष भारतीय राजनयिक के जाधव से एक उपकारागार में करीब एक घंटे तक मुलाकात के बाद सामने आया है। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में प्रभारी गौरव आहलुवालिया ने आज जाधव से मुलाकात की। इससे पहले पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के निर्देश के अनुरूप भारतीय नौसेना के सेवानिवृत अधिकारी को राजनयिक पहुंच मुहैया कराने की अनुमति प्रदान की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया, ‘‘एक तरफ हम समग्र रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वहीं यह स्प्ष्ट था कि कुलभूषण जाधव पाकिस्तान के गलत दावों को बनाए रखने के लिए गलत बयानी करने के भीषण दबाव में दिख रहे हैं। ’’उन्होंने कहा कि हम अपने उच्चायोग प्रभारी से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद आगे के कदम पर फैसला करेंगे। कुमार ने कहा कि जाधव को सोमवार को राजनयिक पहुंच मुहैया कराना अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत के आदेश के प्रति पाकिस्तान की बाध्यता है। 

इसे भी पढ़ें: पहली बार कुलभूषण जाधव को मिली काउंसलर एक्सेस, दो घंटे चली मीटिंग

गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘भारतीय जासूस कमांडर कुलभूषण जाधव को राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन, आईसीजे के फैसले और पाकिस्तान के कानूनों के अनुरूप राजनयिक पहुंच सोमवार (दो सितम्बर, 2019) को उपलब्ध कराई जायेगी।’’ 49 वर्षीय जाधव को ‘जासूसी और आतंकवाद के जुर्म’ में पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने अप्रैल, 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। उसके बाद भारत ने आईसीजे पहुंचकर उनकी मौत की सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को राजनयिक पहुंच दिये जाने की शर्तों पर भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों के कारण लगभग छह महीने पहले भारतीय अधिकारियों की जाधव के साथ मुलाकात पर सहमति नहीं बन पाई थी। पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने एक अगस्त को कहा था कि जाधव को अगले दिन राजनयिक पहुंच दी जायेगी। लेकिन, राजनयिक पहुंच की शर्तो को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों के बीच दो अगस्त की अपराह्र तीन बजे प्रस्तावित यह बैठक नहीं हो सकी थी।

प्रमुख खबरें

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत