गेंदबाजी के दौरान कुलदीप को खलती है चहल की कमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

नेपियर। तेज गेंदबाजों की तरह से स्पिनर को भी अदद जोड़ीदार की कमी खलती है इसलिये जब युजवेंद्र चहल भारत के सीमित ओवरों के मैचों के दौरान गेंदबाजी नहीं करते तो कुलदीप यादव को उनकी कमी खलती है। दोनों कलाई के स्पिनरों ने अभी तक 36-36 वनडे खेले हैं और दोनों 30 मई से इंग्लैंड में शुय होने वाले विश्व कप में भारत के अभियान में अहम साबित होंगे। हाल के समय में भारत ने एक बार फिर एक कलाई के और एक अंगुली के स्पिनर को उतारकर प्रयोग किया लेकिन रविंद्र जडेजा बल्लेबाजों को परेशानी में डालने में असफल रहे जिससे ध्यान फिर चाइनामैन-पारपंरिक लेग स्पिन जोड़ी पर आ गया। 

यह भी पढ़ें: मंधाना और रौद्रिगेज ने भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड पर जीत दिलाई

न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों ने छह विकेट चटकाये थे, उन्होंने कहा, ‘‘हम एक जैसी वैरिएशन करते हैं लेकिन इससे बल्लेबाज भ्रमित हो जाता है (जो कुछ और सोच रहा होता है)। हमें दक्षिण अफ्रीका में काफी विकेट मिले, हमने भारत में कुछ विकेट हासिल किये और अब हमें न्यूजीलैंड में विकेट मिल रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti