कुलदीप को सकारात्मक माहौल, प्यार और विशेष देखरेख की जरूरत थी : पोंटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि कुलदीप यादव जैसे असाधारण प्रतिभा के धनी खिलाड़ी को आगे बढ़ाने के लिये ‘सकारात्मक माहौल’ की जरूरत होती है, जिसमें ढेर सारा प्यार और उचित देखरेख शामिल हो जो कि दिल्ली की टीम ने उन्हें मुहैया कराया। बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने वर्तमान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक 17 विकेट लिये हैं और वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात ने मनाया स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाटन में विज्ञान केन्द्र का उद्घाटन किया

नीलामी में हम जिन खिलाड़ियों को चुनना चाहते थे उनमें से वह एक था। हमने उसे ढेर सारा प्यार दिया और उसका पूरा ध्यान रखा। वह शानदार युवा खिलाड़ी है और इस प्रतिभाशाली बायें हाथ के लेग स्पिनर ने वास्तव में सकारात्मक माहौल में अच्छा प्रदर्शन किया।’’ जब अधिकतर फ्रेंचाइजी टीम आपरेशन के बाद कुलदीप के प्रदर्शन को लेकर आशंकित थी तब दिल्ली ने उन्हें खरीदा। इस स्पिनर ने भी अब तक शानदार गेंदबाजी करके टीम प्रबंधन के फैसले को सही ठहराया है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन