Kuldeep Yadav की दिन की सबसे अच्छी गेंद पर आउट हुआ: Stubbs

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को जरा भी अंदाजा नहीं था कि भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के नए स्पैल की पहली गेंद ही दिन की उनकी सबसे अच्छी गेंद होगी जिस पर वह अपना विकेट गंवा देंगे।

स्टब्स ने कुलदीप की गेंदों पर दो छक्के लगाए और वह अपने अर्धशतक से महज एक रन दूर थे जब इस स्पिनर की गेंद ने उनकी पारी खत्म कर दी। दिन का खेल खत्म होने पर 113 गेंद में 49 रन की पारी खेलने वाले स्टब्स ने कहा, ‘‘मैंने कई बार उनका सामना किया है। यह उनके नए स्पैल की पहली गेंद थी और मुझे लगता है कि यह उनकी अब तक की सबसे अच्छी गेंद है। ’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस पर एक रन लेना चाहते थे तो स्टब्स ने आउट होने का तरीका बताते हुए कहा कि कुलदीप ने शानदार गेंद पर उनका विकेट झटका। स्टब्स ने कहा, ‘‘हम एक दूसरे से कहते रहते थे कि उसने मुझे ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है तो क्रीज पर वह मेरे पास आकर बोला, अब तुम यह नहीं कह सकते कि मैं तुम्हें गेंदबाजी नहीं करता’।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर