J&K के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मजदूरों की हत्या में शामिल 2 आतंकियों को किया ढेर

By अनुराग गुप्ता | Oct 20, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दें कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए एक आतंकवादी की पहचान लश्कर के जिला कमांडर गुलजार अहमद रेशी के तौर पर हुई है। 

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने कुलगाम में लश्कर के जिला कमांडर गुलजार अहमद रेशी और एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया है। यह आतंकवादी 17 अक्टूबर वानपोह में बिहार के दो मजदूरों की हत्या में शामिल थे।

15 दिनों में हुई 11 मुठभेड़ 

जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच अबतक 11 मुठभेड़ हो चुकी है। जिसमें सुरक्षाबलों ने 17 आतंकवादियों को नेस्तनाबूत कर दिया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है और आतंकवादी गैर-कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। इस महीने अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।  

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर के लाल चौक पर CRPF की महिलाकर्मियों को किया गया तैनात, 30 साल में पहली बार महिलाओं की भी हुई जांच 

सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

 पुंछ और राजौरी सेक्टर के जंगलों में छिपे आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करने के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। जो पिछले 10 दिन से जारी है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह इलाका पर्वतीय है और जंगल काफी ज्यादा घना है जिससे तलाशी अभियान मुश्किल और बेहद खतरनाक हो गया है। अभी तक इलाके में छिपे आतंकवादियों से कई बार मुठभेड़ हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार

World Cup: Messi की Argentina को हराने वाले Hervé Renard अब संभालेंगे Tunisia की कमान