कुमार मंगलम बिड़ला की कुल परिलब्धियां 18.82 प्रतिशत गिरकर 15.53 करोड़ रुपये हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2019

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी अल्ट्राटेक के चेयरमैन एवं गैर-कार्यकारी निदेशक कुमार मंगलम बिड़ला की कुल परिलब्धियां 2018-19 में 18.82 प्रतिशत कम हो गयी। हालांकि अब भी उनकी कुल परिलब्धियां 15.53 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2017-18 में उन्हें 19.13 करोड़ रुपये की परिलब्धियां प्राप्त हुई थीं। इससे पहले 2016-17 में उन्हें 22.50 करोड़ रुपये की राशि मिली थी।

इसे भी पढ़ें: नये अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यकाल में ज्यादा काम कर रही है लोकसभा

कंपनी की हालिया वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, गिरावट के बाद भी बिड़ला की परिलब्धियां कंपनी के कर्मचारियों की औसत परिलब्धियों की तुलना में 202.90 गुना अधिक है। यह 2016-17 में 387.90 गुना और 2017-18 में 375.20 गुना अधिक था। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी के प्रबंध निदेशक के.के.माहेश्वरी की परिलब्धियां 4.76 प्रतिशत कम होकर 12.96 करोड़ रुपये पर आ गयी। कंपनी में 31 मार्च 2019 के आधार पर कुल 19,557 कर्मचारी काम कर रहे हैं। कुल कर्मचारियों की औसत परिलब्धियों में 2018-19 में 8.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 7.65 लाख रुपये पर पहुंच गयी।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री