केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने फिर साधा निशाना, बोले- उनकी प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया, मैं सही था

By अंकित सिंह | Feb 19, 2022

आम आदमी पार्टी के नेता रहे और कवि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को लेकर कई बड़े आरोप लगाए हैं। कुमार विश्वास के आरोप के बाद से केजरीवाल को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी कुमार विश्वास पर लगातार हमलावर है। खुद अरविंद केजरीवाल ने भी कुमार विश्वास का नाम लिए बगैर पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। हालांकि एक बार फिर से कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कुमार विश्वास ने साफ तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यह नहीं कह रहे हैं कि वह खालिस्तानियों का विरोध करेंगे। अगर वह ऐसा करते हैं तो उनमें निवेश करने वाले लोग नाखुश होंगे। यही कारण है कि केजरीवाल खालिस्तान को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कुमार विश्वास ने साफ तौर पर कहा कि कुछ दिन पहले मैंने गुस्से में अपनी बात रख दी थी। लेकिन जिस तरीके से उन लोगों ने प्रतिक्रिया दी। उससे सिद्ध हो गया कि मैं सही बोल रहा था। उन्होंने कहा कि ना मैं चुनाव में हूं, ना मैं किसी पार्टी में हूं, ना मैंने इस्तीफा दिया हूं और ना ही मैं पार्टी से निकाला गया हूं और ना उसकी औकात थी। उन्होंने कहा कि अब पंजाब को तय करना है कि क्या वह ऐसे आदमी पर भरोसा करेंगे जिसे मैं उनसे ज्यादा जानता हूं? आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों से संबंध रखने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से भाजपा और कांग्रेस ने भी अरविंद केजरीवाल पर प्रहार करने शुरू कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा