कुमार विश्वास के बयान पर गरमायी पंजाब की सियासत, CM चन्नी ने की पीएम मोदी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग

By अभिनय आकाश | Feb 18, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का वक्त शेष रह गया है लेकिन राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है। इन दिनों आम आजमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर कुमार विश्वास के दावे ने सूबे की सियासत के तापमान को और बढ़ा दिया है। अब इस विवाद में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भी एंट्री हो गई है। सीएम चन्नी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर डाली है। चन्नी ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के नोटिस की एक प्रति साझा की जिसमें कुमार विश्वास के बयानों के प्रसारण पर प्रतिबंध वापस लेने का फैसला लिया गया था। बता दें कि चुनाव अधिकारी की तरफ से राजनीतिक दलों और मीडिया घरानों को कुमार विश्वास के बयान का वीडियो क्लिप नहीं चलाने के लिए आदेश जारी किया था। जिसे पंजाब सीईओ कार्यालय ने घंटों के भीतर ही वापस ले लिया था। 

पंजाब के सीएम के रूप में, मैं माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी से कुमार विश्वास जी के वीडियो के मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश देने का अनुरोध करता हूं। राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। माननीय पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है। 

क्या है पूरा विवाद

गौरतलब है कि कुमार विश्वास दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफी करीब रह चुके हैं. दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ अन्ना आंदोलन के दौरान कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल दोनों लोग एक साथ थे। अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास से कहा था कि एक दिन हम इस सूबे के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र देश का पहला पीएम बन जाऊंगा। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Shrikant Purohit को मिला प्रमोशन, कर्नल से बने ब्रिगेडियर, साजिशकर्ताओं को लगा बड़ा झटका

Ravindra Kaushik Birth Anniversary: जानें RAW के जासूस रवींद्र कौशिक की कहानी, जिसे Pakistan में मिला था मेजर का पद

भारत-अमेरिका ऊर्जा और रक्षा साझेदारी में नया अध्याय: विदेश सचिव विक्रम मिसरी की सफल वाशिंगटन यात्रा

महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- समानता और न्याय के अग्रदूत थे फुले