पानीपुरी खाते हुए कुमार विश्वास ने तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी पर कसा तंज, ''जबान ठीक रखोगे तो स्वाद बना रहेगा''

By अंकित सिंह | May 14, 2022

हाल में ही हिंदी को लेकर तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ने विवादित बयान दे दिया था। दरअसल, तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने कहा था कि हिंदी बोलने वाले हमारे यहां कोयंबटूर में पानी पुरी बेच रहे हैं। अब इसी को लेकर कुमार विश्वास ने उन पर तंज कसा है। हिंदी को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाने में अपनी अलग भूमिका निभाने वाले कुमार विश्वास ने तंज भरे लहजे में लिखा कि जबान ठीक रखोगे तो स्वाद बना रहेगा। इसके साथ ही कुमार विश्वास ने पानी पूरी खाते हुए अपनी तस्वीर भी साझा की है। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया: स्टालिन

दरअसल, तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री के पोनमुडी भरथियार विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। मंत्री ने कहा, कई लोगों ने कहा कि अगर आप हिंदी सीखते हैं तो आपको नौकरी मिल जाएगी। क्या ऐसी स्थिति है ... यहां कोयंबटूर में देखें, पानी-पुरी कौन बेच रहे हैं। ये वे (हिंदी भाषी) लोग हैं। इस समारोह की अध्यक्षता राज्य के राज्यपाल आर एन रवि ने की जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। मंत्री ने हिंदी थोपने के खिलाफ सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषम (द्रमुक) के रुख को दोहराया। वहीं रवि ने इसे खारिज करते हुए कहा, किसी व्यक्ति पर हिंदी या कोई अन्य थोपने का कोई सवाल ही नहीं है।

प्रमुख खबरें

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं